नाबालिग से गैंगरेप के दो दोषियों को अंतिम सांस तक आजीवन कारावास
कोडरमा, सितम्बर 26 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। नाबालिग से मारपीट कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश प्रथम सह स्पेशल पोक्सो न्यायालय के न्यायाधीश सचिंद्रनाथ सिंह की अदालत ने शनिवार को दो आरोपियों को अंतिम सांस तक आजीवन सश्रम कारावास की सजा सुनाई। अदालत ने दोनों पर 20-20 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना की राशि जमा नहीं करने पर दोनों को छह-छह माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने पोक्सो एक्ट के तहत आरोपी रोहित कुमार उर्फ रोहित राजवार, पिता पप्पू राजवार, निवासी दीवौर, कोडरमा और चंदन कुमार, पिता विजय राजवार, निवासी दीवौर, को दोषी पाया। इसके अलावा दोनों को पांच वर्ष सश्रम कारावास और 10-10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना नहीं देने पर दो माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। अदालत ने स्पष्ट किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.