नाबालिग से गैंगरेप के दोनों आरोपी गिरफ्तार
लखीमपुरखीरी, जुलाई 7 -- थाना सिंगाही पुलिस ने नाबालिग किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में नामजद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक दिलीप चौबे ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दर्ज मुकदमे में पुलिस लगातार आरोपियों की तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने ग्राम सिंगाहा कला निवासी उत्तम उर्फ लख्खा (19) और साकिब अली (20) को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा था कि शनिवार रात करीब तीन बजे उसकी 14 वर्षीया बेटी घर से शौच के लिए गई थी। तभी गांव के ही लाखन और शाकिब उसे जबरन घर से करीब पांच सौ मीटर दूर केले के खेत में खींच ले गए। वहां दोनों ने उसके साथ रेप किया। आरोपियों ने इसकी किसी को जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पिता के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.