नाबालिग से गैंगरेप के तीन दोषियों को 21 साल की कैद
प्रयागराज, सितम्बर 16 -- प्रयागराज, विधि संवाददाता। फूलपुर थानाक्षेत्र में वर्ष 2017 में 15 वर्षीय लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म कर उसे आत्महत्या के लिए विवश करने के मामले में पॉक्सो कोर्ट ने तीन आरोपितों को दोषी करार देते हुए 21-21 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। सजा पाने वालों में चंद्रजीत पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव, दयाराम यादव पुत्र राजेन्द्र प्रसाद यादव तथा अमित कुमार पुत्र संत लाल शामिल है। अदालत ने प्रत्येक दोषी पर विभिन्न धाराओं में जुर्माना भी लगाया है। साथ ही पीड़िता/उसके विधिक वारिसों को दो लाख रुपये की क्षतिपूर्ति राज्य सरकार द्वारा दिए जाने का आदेश दिया है। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो विनोद कुमार चौरसिया ने अभियोजन की ओर से विशेष लोक अभियोजक विनय कुमार त्रिपाठी एवं बचाव पक्ष के अधिवक्ता के तर्कों को सुनकर एवं पत्रावली पर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.