बुलंदशहर, मार्च 24 -- गुलावठी। गुलावठी पुलिस ने मदरसे के नाबालिग छात्र के साथ गलत हरकत करने वाले शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी करीब दो माह से फरार चल रहा था। आरोपी की पहचान कारी अल्ताफ ग्राम रझोति थाना मुडाली मेरठ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को धौलाना अड्डे से गिरफ्तार किया। दो माह पूर्व एक व्यक्ति ने मदरसे के शिक्षक पर उसके भतीजे के साथ गलत हरकत करने के प्रयास का आरोप लगाया था। मदरसे के शिक्षक ने बच्चों को घर में नहीं बताने की धमकी भी दी थी। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की थी। मामले में आरोपी मदरसे का शिक्षक लगातार फरार चल रहा था। पुलिस आरोपी को पकड़ने का लगातार प्रयास कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.