नाबालिग से गंभीर घटना का आरोप, पीड़ित पिता ने एसपी से लगाई मदद की गुहार
उरई, जून 5 -- उरई । संवाददाता रेंढर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़ित पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग बेटी के साथ गंभीर आपराधिक घटना का आरोप लगाया है। पिता का आरोप है कि 1 जून की शाम घर पर अकेली नाबालिग को कुछ लोग बहाने से बाहर ले गए और वाहन में बैठाकर ले गए। रास्ते में उसके साथ आपराधिक घटना को अंजाम दिया गया। आरोप है कि उसे दूसरे प्रदेश में ले जाकर बेचने की बात भी कही गई। सूचना पर पुलिस हेल्पलाइन की मदद से बालिका को बरामद कर लिया गया। पीड़ित का आरोप है कि पकड़े गए आरोपितों को बाद में छोड़ दिया गया। रेंढर थाने में शिकायत के बावजूद अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है। पीड़ित ने कहा कि आरोपी खुलेआम घूमकर परिवार को धमका रहे हैं। उन्होंने एसपी से निष्पक्ष जांच, रिपोर्ट दर्ज करने और दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.