लखनऊ, मार्च 17 -- सआदतगंज थानाक्षेत्र के एक कॉलोनी में रहने वाली 15 वर्षीय किशोरी से स्कूल आते-जाते वक्त छेड़छाड़ और धमकी देकर रुपये वसूलने का मामला सामने आया है। पीड़िता के मामा की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने बताया कि किशोरी पास के ही एक निजी स्कूल में पढ़ती है। मामा ने तहरीर देकर बताया कि कच्चा बाग निवासी उमैर उनकी भांजी पर गलत नजर रखता था। वह स्कूल आते-जाते वक्त रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करता है। परिजनों को बताने पर जान से मारने की धमकी भी देता था। आरोप है कि आरोपी ने डरा-धमकाकर किशोरी से कई बार में करीब 80 हजार रुपये भी वसूल लिए। परिजनों ने बताया कि रुपये लेने के बाद भी आरोपी की मांगें बढ़ती ही जा रही थी। वह लगातार किशोरी पर दबाव बना ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.