एटा, मई 10 -- एटा, दुकान से सामान लेने गई नाबालिग के साथ दुकानदार ने छेड़खानी की। शिकायत करने पहुंची मां की भी पिटाई कर दी। जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया। मां ने आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। थाना जैथरा के एक गांव निवासी मां ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि दो मई को बेटी गांव नगला कंसी में आरोपी मुन्नालाल फौजी की परचून की दुकान पर सामान लेने गई थी। आरोप है कि दुकानदार ने बच्ची को अकेला पाकर उसका हाथ पकड़ लिया और अश्लील हरकतें कीं। बच्ची ने शोर मचा दिया। शोर की आवाज सुनकर लोग एकत्रित हो गए। यह भी पढ़ें- पेन लेने पहुंची किशोरी के साथ दुकानदार ने की अश्लील हरकत जिसके बाद बच्ची घर पहुंची और घरवालों को घटना की जानकारी ली। पीड़िता की मां शिकायत करने पहुंची। आरोप है कि आरोपी दुकानदार ने मां पर भी हमला कर घायल कर दिया। जान से ...