नाबालिग से किया विवाह, उड़ीसा ले जाकर किया दुष्कर्म
बस्ती, जुलाई 9 -- बस्ती, निज संवाददाता। नाबालिग से विवाह कर दुष्कर्म करने व बाद में घर से निकाल देने के मामले में रुधौली पुलिस ने केस दर्ज किया। यह मुकदमा उड़ीसा के जीआरपी कटक थाना पुरी में अपराध संख्या शून्य दर्ज हुआ था, जिसे बस्ती के रुधौली थाने को ट्रांसफर कर दिया गया। इस संबंध में एसपी बस्ती ने रुधौली पुलिस को कार्रवाई का निर्देश दिया था। उड़ीसा के कटक रेलवे स्टेशन पर एक किशोरी भटकते हुए मिली। जीआरपी ने जब उससे बात की तो उसके पीड़ित होने की जानकारी मिली। किशोरी ने पुरी थाने के कटक जीआरपी को बताया कि उसके भाई व भाभी ने नाबालिग होने के बाद भी उसका विवाह श्यामू मौर्य के साथ कर दिया। विवाह बाद श्यामू मौर्य उसे उड़ीसा ले गया, जहां पर उससे जबरन शारीरिक संबंध बनाया। कुछ दिन बाद उसे घर से बाहर निकाल दिया। वह भटकते हुए कटक रेलवे स्टेशन पर पहुं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.