नाबालिग से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
बहराइच, जून 17 -- जरवलरोड। बालिका को अकेला देख युवक उसे अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म,पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया है। जरवलरोड थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी 13 वर्षीय किशोरी को गांव का युवक अपने घर के अन्दर ले जाकर दुष्कर्म किया। घटना की जानकारी अपने परिजन को दी। परिजन किशोरी को लेकर थाने पर पहुंचे और पुलिस को घटना की जानकारी दी। जरवलरोड पुलिस ने पिता की तहरीर पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लडकी को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक जरवलरोड संतोष कुमार सिंह ने बताया कि लड़की के पिता की तहरीर पर आरोपी ग्राम अहाता निवासी धनीराम पुत्र तीरथराम के विरुद्ध संबंधित धारा में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से ए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.