शाहजहांपुर, मई 23 -- शाहजहांपुर। थाना कोतवाली पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ अश्लील हरकत करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे बरेली मोड़ से दबोचकर न्यायालय में पेश किया। जानकारी के अनुसार 19 मई को महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री 17 मई को अजीजगंज तिराहे पर गई थी, जहां आरोपी उसे मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया और अश्लील हरकत की। विरोध करने पर पिता से मारपीट भी की गई। मामले में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अंकित कन्नौजिया को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...