नाबालिग से अश्लील कमेंट, युवक के खिलाफ केस
गोरखपुर, जून 6 -- बड़हलगंज, हिन्दुस्तान संवाद। थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने एक युवक पर अपनी नाबालिग पुत्री पर अश्लील कमेंट करने व गाना बजाने की शिकायत पुलिस से की है। इस पर पुलिस ने कोहड़ाभावर गांव निवासी छोटू पाल के विरुद्ध केस दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। पीड़ित ने कहा कि छोटू पाल उनकी नाबालिग पुत्री को देखकर अश्लील कमेंट व गाना बजाता है। पांच मई की सुबह उनकी बेटी काली मंदिर गई थी। मंदिर आते-जाते समय छोटू पाल अश्लील कमेंट व गाना बजा रहा था। इससे बेटी असहज महसूस कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.