जहानाबाद, अप्रैल 7 -- घोसी, निज़ संवाददाता घोसी थाना क्षेत्र के एक गांव में 15 वर्षीय नाबालिग लड़के के साथ अप्राकृतिक यौनाचार के प्रयास का मामला प्रकाश में आया है। इस संदर्भ में पीड़ित नाबालिग के बयान पर घोसी थाना में अतियांमा निवासी दो व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। घटना के संदर्भ में पीड़ित का बताना है कि वह गांव के समीप बसवाड़ी से बकरी लाने गया था। इसी दौरान दो लोगों ने उसका कपड़ा खोकर अश्लील हरकत करने लगा। बाद में किशोर के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गई तब जाकर परिजन किशोर को लेकर घोसी थाना पहुंचा जहां पुलिस से मामले की शिकायत की गई। घटना के संदर्भ में थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया की घटना को लेकर पुलिस मामले में प्राथमिकी दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.