संवाददाता, मार्च 8 -- UP News: उत्तर प्रदेश के इटावा में एक नाबालिग साली पर उसके जीजा का कहर टूट पड़ा। उसने अपनी नाबालिग साली की ईंट से कूचकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी जीजा खून से सनी ईंट लेकर खुद ही कोतवाली पहुंचा और सरेंडर कर दिया। आरोपी चार दिन पहले ही अपनी साली के साथ दिल्ली भाग गया था। पूछताछ में आरोपी साली से शादी करने का दावा कर रहा है। आरोपी जीजा दिल्ली जल बोर्ड में संविदा पर मैकेनिक के पद पर कार्यरत है। एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि सैफई थाना क्षेत्र के नगला सुभान निवासी रघुराज सिंह ने 5 मार्च को पुलिस को सूचना दी कि उनकी 16 वर्षीय बेटी सुनैना घर से लापता हो गई है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। यह भी पढ़ें- योगी और उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी को लेकर UP में गुस्सा, मौलाना पर केस; प्रदर्शन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.