मऊ, फरवरी 17 -- पूराघाट। कोपागंज थाना क्षेत्र के एक गांव से जीजा अपनी हाईस्कूल फेल नाबालिग साली को लेकर फरार हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों कोर्ट मैरिज की तैयारी में थे, लेकिन परिजनों की सजगता से उनका यह प्रयास नाकाम हो गया। सूचना मिलते ही परिजनों ने रिश्तेदारों और परिचितों की मदद से दोनों की तलाश शुरू की। काफी खोजबीन के बाद उन्हें गोरखपुर-वाराणसी हाईवे पर पकड़ लिया। हालांकि मौके का फायदा उठाकर नाबालिग खेतों की ओर भाग निकली, लेकिन आरोपी जीजा को परिजनों ने पकड़ लिया। बाद में सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे हिरासत में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष रविन्द्र नाथ राय ने बताया कि शिकायत प्राप्त हुई है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.