रांची, जून 15 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। नाबालिग लड़की के साथ गैंगरेप के मामले में अनगड़ा थाना पुलिस ने सोमवार को तीन आरोपियों को जेल भेज दिया, जबकि एक नाबालिग आरोपी को रिमांड होम भेजा गया। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की पहचान विजय टोप्पो, मनोज तिर्की और सोनू टोप्पो के रूप में हुई है, जो सभी अनगड़ा थाना क्षेत्र के बानपुर गिरजाटोली के निवासी हैं। थाना प्रभारी गौतम कुमार रजवान ने बताया कि पीड़िता ने सभी आरोपियों की पहचान कर ली है। इस मामले में 13 जून को पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया था। जानकारी के अनुसार, नामकुम थाना क्षेत्र के लाली गांव की पीड़िता अपनी एक सहेली के साथ मेला घूमने के लिए निकली थी। इसी दौरान उसे आरोपियों द्वारा वाहन में बैठाकर ले जाया गया। बाद में गंगाघाट जंगल के पास ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। पुलि...