हरदोई, फरवरी 17 -- कछौना। कोतवाली पुलिस ने एक गांव की नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोपी को गिरफ्तार किया है। पीड़िता की मां ने कोतवाली पर बीते छह फरवरी को मामला दर्ज कराया था। कोतवाली पर दर्ज कराए गए मामले में पीड़िता की मां ने टिकारी के तुसौरा निवासी अंगने के बेटे नरेश उर्फ रामनरेश पर अपनी बेटी को बहला फुसला कर भगा ले जाने और दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। इस प्रकरण में कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने नाबालिग को बरामद करते हुए आरोपी को धर दबोचा। पुलिस टीम द्वारा प्रेषित प्रेस नोट में बताया गया कि आरोपी को गिरफ्तार करते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा को बढ़ाया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.