किशनगंज, फरवरी 12 -- किशनगंज। किशनगंज शहर के सिटी तघरिया से मंगलवार की शाम सदर थाना की पुलिस ने एक नाबालिक लड़के को 100 ग्राम से अधिक ब्राउन शुगर जैसे मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए नाबालिग को मादक पदार्थ के साथ पकड़ा है। नाबालिग लड़के से पूछताछ की गई। पूछताछ में नाबालिक ने बताया कि दो युवकों ने उसे इस पैकेट को मुल्तानी मिट्टी बोलकर दिया था और कहा कि बताए हुए जगह पर पहुंचा देना। इसके बदले एक हजार रुपए देंगे। वहीं पुलिस उन दोनों युवकों की तलाश में जुट गई है, जिन्होंने नाबालिग को उक्त मादक पदार्थ दी थी। हालांकि पुलिस बारीकी से मामले की पड़ताल कर रही है। बताया जाता है की युवक को मादक पदार्थ देने वाले दोनों युवकों की पहचान पुलिस ने कर ली है और पुलिस दोनों युवकों की तलाश में जुट गई हैं। पुलिस को सिटी तघरिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.