मुजफ्फरपुर, अप्रैल 18 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। शहर में नाबालिग वाहन चालकों के खिलाफ परिवहन विभाग सोमवार से अभियान चलाएगी। डीएम सुब्रत कुमार सेन ने शनिवार को डीटीओ कुमार सतेंद्र यादव को इसको लेकर निर्देश दिया। नाबालिग के वाहन चलाते पकड़े जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कठोर कार्रवाई करने को कहा है।डीटीओ कुमार सत्येंद्र यादव ने बताया कि नाबालिग चालकों के विरुद्ध अभियान चलाने को लेकर एडीटीओ व एमवीआइ को निर्देश दिए गए हैं। बीते महीने 20 से अधिक नाबालिग वाहन चालकों से पांच लाख रुपये जुर्माना वसूला गया था। दूसरी ओर चैंबर के महामंत्री प्रमोद कुमार जाजोदिया ने डीएम व एसएसपी को पत्र भेजकर शहरी इलाके में डबल हेलमेट नहीं होने पर जुर्माना से वाहन चालकों को राहत देने की मांग की है। यह भी पढ़ें- मोडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न, हूटर वाले वाहनों प...