नाबालिग वाहन चलाते पकड़े, मालिक पर मुकदमा
हल्द्वानी, मई 24 -- संतोष जोशी हल्द्वानी। काठगोदाम कोतवाली पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो नाबालिगों को वाहन चलाते पकड़ा। जिसके बाद पुलिस ने वाहन स्वामी पर मुकदमा दर्ज किया है। एसएचओ जसवीर सिंह चौहान ने बताया कि चेकिंग के दौरान वाहन चालक ड्राइविंग लाइसेंस व आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। वाहन अर्जुन जाटव निवासी हरीपुर नायक, हल्द्वानी और पान सिंह अधिकारी निवासी किशनपुर गौलापार के नाम पंजीकृत पाए गए। दोनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.