किशनगंज, फरवरी 18 -- किशनगंज। शहर के फरिंगगोला रेल फाटक के पास 15 वर्षीय किशोर आलोक कुमार रविदास की मौत मामले में नया मोड़ सामने आया है। मामले में मृतक आलोक की मां कुंती देवी ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताई। मृतक आलोक की मां ने अपने पुत्र की हत्या की आशंका जताते हुए बुधवार को किशनगंज सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार मृतक आलोक 16 फरवरी की शाम सात बजे अपनी मां के लिए दवा लेकर आया था।उसके आलोक कही चले गया। किसके साथ गया था, परिजनों को ये समझ में नहीं आया। रात्रि तक नहीं आने पर आलोक की काफी खोजबीन की गई। इसके बाद भी आलोक का कुछ पता नहीं चला। कुछ देर बाद परिजनों को पता चला की फरिंगगोला रेलवे फाटक से कुछ दूरी पर रेलवे लाइन में आलोक का मृत शरीर मिला है। घटना स्थल मृतक आलोक के घर से चार किलोमीटर दूरी पर है। दर्ज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.