दरभंगा, मार्च 30 -- घनश्यामपुर, संवाद सूत्र। थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से ढाई साल तक यौन शोषण का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित जयप्रकाश साहू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आरोपित फिलहाल फरार है। पीड़ित परिवार ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि उनकी नाबालिग बेटी का जयप्रकाश साहु से बातचीत होती थी जो पोहद्दीबेला गांव में अपने नाना बहादुर साहु के घर रहता है। एक रात पीड़ित महिला ने अपनी बेटी के चीखने की आवाज सुनी और देखा कि जयप्रकाश साहु उनकी बेटी के साथ जबरदस्ती कर रहा था। मां के शोर मचाने पर आरोपित जयप्रकाश साहु मौके से फरार हो गया। इसके बाद बेटी ने अपनी मां को बताया कि जयप्रकाश उसे प्रेम जाल में फंसाकर और शादी का झांसा देकर पिछले ढाई साल से यौन शोषण कर रहा है। बेटी के मना करने के बावजूद वह उसका यौन ...