मोतिहारी, मार्च 14 -- हरसिद्धि। थाना क्षेत्र के एक गांव से पांच माह पूर्व अगवा नाबालिग लड़की की बरामदगी के लिए पुलिस ने पश्चिम चम्पारण जिले के नौतन में छापेमारी की। छापेमारी में अग़वा लड़की सहित अपहरणकर्ता युवक पकड़ा गया। उक्त छापेमारी हरसिद्धि थाना की दारोगा शिखा कुमारी के नेतृत्व मे नौतन पुलिस के सहयोग से की गई। पकड़ा गया अपहरण कर्ता युवक गोविन्दगंज थाना के मिश्रालिया गांव के मदन राम का पुत्र सुंदरदीप कुमार है। पुलिस बरामद लड़की के मेडिकल जाँच कराने में जुटी हुई है। पुलिस पूछताछ मे सुंदरदीप ने बताया है कि नाबालिक लड़की को लेकर वह बंगलुरु चला गया। जहाँ से वह होली मे लड़की को लेकर अपने मौसी के घर आया था। इसी बीच वह पकड़ा गया पुलिस ने पकडे गए अपहरण कर्ता युवक को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत मे भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.