भभुआ, अप्रैल 22 -- आरोपित की गिरफ्तारी के लिए भगवानपुर पुलिस कर रही है छापेमारी नगर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के साथ छेड़खानी का केस दर्ज (पेज तीन) भगवानपुर/भभुआ, हि.टी। भगवानपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग लड़की के साथ युवक द्वारा दुष्कर्म किया गया। इस मामले में पीड़िता के पिता के द्वारा भगवानपुर थाने में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। थाने में दिए गए आवेदन के आलोक में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने मामले के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। इस संबंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष चंद्रशेखर शर्मा ने बताया कि दुष्कर्म के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। समाचार लिखे जाने आरोपित की गिरफ्तारी नहीं हुई थी। इधर, भभुआ थाना क्षेत्र के एक गांव में घर स...