मधेपुरा, मार्च 30 -- उदाकिशुनगंज एक प्रतिनिधी। उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र के खाड़ा गांव से पंद्रह दिन पूर्व शादी की नियत से एक लड़की को भगाये जाने के मामले को लेकर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। जिसमें नाबालिग लड़की के पिता राजेश कुमार के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि शनिवार को गुप्त सूचना मिली कि उदाकिशुनगंज बैंक चौक के समीप एक टोटो रिक्शा पर सवार होकर कहीं जा रही है। पुलिस मौके पर पहुंचकर पंद्रह दिनों से फरार लड़की को गिरफ्तार कर लिया। सूचना पाकर लड़की के माता-पिता समेत अन्य रिश्तेदार थाने पहुंचकर लड़की से मुलाकात किया। जिसमें लड़की ने पुलिस के सामने बतायी कि वे जयनंदन पासवान के पुत्र देवराज कुमार पासवान से शादी कर लिये हैं। थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि लड़की का मेडिकल कराये जाने के बाद न्...