पूर्णिया, मार्च 9 -- बड़हरा कोठी, एक संवाददाता। रघुवंशनगर थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में लड़की के पिता ने थाना में आवेदन देकर गांव के ही तीन लोगों को आरोपी बनाया है। पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च की संध्या करीब 7:30 बजे लड़की शौच के लिए घर के पीछे गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। लड़की के पिता ने अपने आवेदन में आरोप लगाया है कि शिव कुमार, उपेंद्र बास्की और होजी देवी बहला-फुसलाकर उनकी पुत्री को कहीं ले गए हैं। उन्होंने आशंका जताई है कि उनकी पुत्री के साथ कोई अनहोनी हो सकती है। रघुवंशनगर थानाध्यक्ष शिशुपाल कुमार ने बताया कि पिता के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.