मधुबनी, अप्रैल 17 -- रविंद्र नाथ झा मधेपुर। मधेपुर थाने के एक गांव से दस दिन पूर्व अपहृत नाबालिग लड़की को पुलिस ने बरामद किया जबकि मुख्य अपहर्ता युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार मुख्य आरोपित मधेपुर थाना क्षेत्र के ही एक गांव का 19 वर्षीय युवक रंजन कामत उर्फ रंजन कुमार बताया गया है। लड़की की बरामदगी तथा तथा अपहर्ता युवक की गिरफ्तारी एक साथ ही की गई। इस संबंध में अपहृत लड़की के पिता ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें गांव के ही एक युवक सहित आठ लोगों को नामजद किया गया था। मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार तथा केस अनुसंधानक सह एसआई शालिनी कुमारी गुप्ता ने बताया कि गिरफ्तार मुख्य आरोपित रंजन कामत उर्फ रंजन कुमार को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- मेहंदिया से अपहृत लड़की बरामद, मेडिकल की प्रक्रिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.