फरीदाबाद, मई 12 -- बल्लभगढ़,अशोक जैन। शहर के सेक्टर-20बी क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह सेक्टर-20बी स्थित कृष्णा कॉलोनी में रहती है और नौकरी करती है।

घटना का विवरण उसके तीन बच्चे हैं। उसकी नाबालिग बेटी उम्र करीब 17 वर्ष को 16 अप्रैल 2026 की रात को आरोपी राजू अपने साथ शादी करने की नियत से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी उसकी रिश्तेदारी में ही लगता है और पहले से घर आता-जाता था। घटना के समय लड़की घर से करीब 30 हजार रुपये भी साथ ले गई। परिजन ने अपने स्तर पर रिश्तेदारी और गांव में काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पुलिस चौकी में शिका...