मुजफ्फरपुर, मई 4 -- साहेबगंज। गंडक दियारा इलाके के एक गांव से 29 अप्रैल को नाबालिग लड़की को अगवा कर लिया गया। मामले में परिजन ने थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। इसमें विशुनपुर चकपहाड़ निवासी कुंदन कुमार और मुन्ना सहनी को आरोपित किया है। परिजन ने पुलिस को बताया कि ईमली ढाला दुर्गा मंदिर के समीप बैंक ऑफ बड़ौदा से पैसे निकासी करने गई थी। रास्ते में कार से लड़की को अगवा कर लिया। परिजन ने बताया कि कुंदन एक वर्ष से लड़की के पीछे पड़ा था। थानेदार सुनील कुमार ने बताया कि लड़की की बरामदगी के लिए छापेमारी की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.