जमुई, मार्च 8 -- झाझा । निज संवाददाता कोचिंग को गई एक नाबालिग लड़की को एक युवक द्वारा अगवा कर ले जाने के आरोप का एक मामला झाझा थाना में दर्ज हुआ है। लड़की की मां द्वारा थाना में दिए आवेदन के अनुसार बीते गुरुवार के दिन में बेटी कोचिंग जाने और फिर अपराह्न चार बजे घर लौट रहे होने की बात मोबाइल से कही थी। बताया कि इसके बाद उसकी एक सहेली का फोन आया कि उसे स्थानीय छोटी चांदवारी के पास का अमित कुमार नामक लड़का स्टेशन की ओर लेकर जा रहा था। बताया कि स्टेशन जाकर खोजने पर भी लड़की का अतापता नहीं मिलने से वह उक्त युवक के घर गई जहां उल्टे उसके परिवार द्वारा मारपीट की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.