मधुबनी, अप्रैल 15 -- मो. माजिद हरलाखी। थाना क्षेत्र के एक गांव में दूसरी बार 17 वर्षीय एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में अपहृता के पिता ने हरिणे गांव निवासी मो जिबरील राइन व उसके परिवार वालों पर प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसके अनुसार आरोपित एक माह पूर्व भी लड़की का अपहरण किया था। जिसमे गांव वालों ने पंचायत कर लड़की को वापस दिला दिया। इसके बाद आरोपित ने पुन: लड़की का अपहरण कर लिया। एसएचओ रंजीत कुमार ने बताया मामले में आवश्यक कार्रवाई चल रही है। यह भी पढ़ें- शादी की नीयत से किया नाबालिग का अपहरण, चार पर केस

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...