नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में पुलिस को मिली सफलता, छह साल बाद अपहृत लड़की बरामद
जहानाबाद, अप्रैल 4 -- काको , निज संवाददाता। काको थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में के मामले में पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने करीब छह वर्ष बाद अपहृत लड़की को सकुशल बरामद कर लिया है। बरामदगी के बाद उसे विधि-सम्मत प्रक्रिया पूरी कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया, जबकि मामले में आरोपी के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई तेज कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार काको निवासी सुरेन्द्र प्रसाद ने थाना में आवेदन देकर बताया था कि 26 जुलाई 2020 की रात उनकी करीब 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री घर से अचानक लापता हो गई थी। रात में सभी लोग घर में सोए हुए थे, लेकिन सुबह करीब पांच बजे वह घर से बाहर निकली और फिर वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने पुलिस से गुहार लगाई। इसी दौरान पता चला कि मखदुमपुर थाना क्षेत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.