दरभंगा, अप्रैल 9 -- कमतौल। नाबालिग लड़की के अपहरण व पॉक्सो मामले में कमतौल थाने में दर्ज केस में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों मो. अनवर और उसके पिता मो. जमाहिर को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को सीतामढ़ी जिले के परिहार थाना क्षेत्र से छापेमारी कर पकड़ा गया। मामले में मुख्य आरोपित मो. सितारे, उसका भाई मो. चमन और उसकी मां अब भी फरार हैं। पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। बताया जाता है कि गत 28 जनवरी की शाम लड़की घर से सामान लेने निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। अब तक पीड़िता बरामद नहीं हो सकी है। कोर्ट के आदेश पर आरोपितों के घर इश्तिहार व कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जा चुकी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.