नाबालिग लड़की की हत्या मामले का खुलासा, दो गिरफ्तार
चतरा, सितम्बर 19 -- कुन्दा प्रतिनिधि कुंदा थाना क्षेत्र के बेसरा गांव के झाड़ियों में नाबालिग लड़की का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में बानासाम गांव पाठकडीह टोला निवासी कमलेश भारती व मनोज कुमार शामिल हैं. उक्त दोनों के निशानदेही पर पीड़िता के लाल रंग का टॉर्च, हेयर पिन, घटना के समय आरोपियों द्वारा पहने गये कपड़े व कमलेश भारती का एक मोबाइल जब्त किया गया. यह जानकारी डीएसपी मुख्यालय सुनील कुमार सिंह ने गुरुवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस कांफ्रेंस कर दी. उन्होंने बताया कि 15 सितंबर सूचना मिली थी कि बेसरा गांव के झाड़ियों में एक नाबालिग लड़की का शव पड़ा हुआ है. सूचना मिलते ही शव को कब्जे में लेकर फोरेंसिक साक्ष्य जुटाये और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. इसके बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.