मधुबनी, मई 15 -- झंझारपुर/मधेपुर( बहला-फुसलाकर एक 14 वर्षीय नाबालिग लड़की का गांव के ही एक युवक ने कथित तौर पर अपहरण कर लिया। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में 11 मई सोमवार की देर शाम घटित हुई बतायी गई है। अपहरण के बाद अपहर्ता युवक नाबालिग लड़की को साथ लेकर चला गया था। जबकि अपहरण के चौथे दिन गुरुवार को फिर गांव लेकर चला आया। यह भी पढ़ें- किशोरी को अगवा करने के आरोप में मुकदमाघटना की सूचना इसकी सूचना अपहृता की माता ने मधेपुर पुलिस को दी। तत्क्षण मधेपुर थाने की पुलिस उस गांव पहुंची तथा अपहृता व अपहर्ता को लेकर थाने पर आई। इस संबंध में अपहृत नाबालिग लड़की की माता ने गुरुवार को मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई हैं। जिसमें गांव के ही एक 34 वर्षीय युवक दिलीप सदाय को नामजद किया गया है।एफआईआर की जानकारी प्राथमिकी में उन्होंने कहा है कि 11 मई क...