दरभंगा, मई 11 -- शशि प्रकाश,बहेड़ी। थाना क्षेत्र से एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर लेने का मामला प्रकाश में आया है। घटना शनिवार की रात दो बजे की बताई जा रही है। इस घटना को लेकर एपीएम थाना क्षेत्र के निवासी अपहृता के भाई ने स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज करवाई है। उसने कहा है कि उसकी बहन पघारी गांव में एक शादी समारोह में आई थी, वहां से लापता हो गई। उसने इस घटना को अंजाम देने में समस्तीपुर जिले के जखरा गांव के चंदन यादव पर आशंका जताई है। थानाध्यक्ष सूरज कुमार गुप्ता ने बताया कि उक्त आशय की प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है। यह भी पढ़ें- नाबालिग लड़की का किया अपहरण, केस दर्ज

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...