मधुबनी, फरवरी 19 -- पंडौल,एक संवाददाता। पंडौल थाना क्षेत्र के एक गांव से 16 वर्षीय नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है। लड़की के पिता ने गांव के ही एक युवक पर बहला-फुसलाकर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए थाने में लिखित आवेदन दिया है। आवेदन के अनुसार घटना की दोपहर उनकी बेटी घर से बाहर निकली थी, जिसके बाद वह वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि गांव के ही एक युवक ने शादी की नीयत से उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है। पीड़ित परिवार ने पंचायत स्तर पर भी मामले को सुलझाने का प्रयास किया, लेकिन कोई समाधान नहीं निकल सका। इसके बाद उन्होंने पंडौल थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग की है। पुलिस ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है और लड़की की बरामदगी के लिए कार्रवाई की बात कही है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.