मधुबनी, जनवरी 7 -- मधेपुर। मधेपुर थाने के एक गांव निवासी स्व कृष्ण कुमार मुखिया की पत्नी फुलो देवी (50) को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उनकी गिरफ्तारी एसआई सह केस अनुसंधानक राखी कुमारी ने सोमवार संध्या महिला पुलिस कर्मियों के सहयोग से की। इस संबंध में मधेपुर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर विश्वजीत कुमार ने बताया कि फूलो देवी एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में नामजद आरोपित हैं। इस मामले में नामजद कुल सात आरोपियों में यह पहली गिरफ्तारी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को मंगलवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...