दरभंगा, जनवरी 10 -- घनश्यामपुर। घनश्यामपुर थाने की पुलिस ने नाबालिग लड़कियों के अपहरण के मामले में दो आरोपितों को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इन दोनों युवकों को थाना क्षेत्र के अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान बिरौल थाना क्षेत्र के पटनिया गांव निवासी वीरेंद्र साहु के पुत्र अशोक साह और सीतामढ़ी जिले के भुतही थाना क्षेत्र के भुतही गांव निवासी राजिंद्र साहु के पुत्र विकास साह के रूप में हुई है। घनश्यामपुर थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि नाबालिग लड़कियों के अपहरण को लेकर दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए थे। एक लड़की के पिता और दूसरी लड़की की मां ने अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अशोक साह और विकास साहू को उनके घरों से ही गिरफ्तार किया।
हिंदी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.