नाबालिग लड़का के लापता होने की दर्ज करवाई गई प्राथमिकी
किशनगंज, मई 18 -- किशनगंज। संवाददाता किशनगंज सदर थाना क्षेत्र के पानीबाग के रहने वाले एक नाबालिग लड़का के लापता होने की प्राथमिकी रविवार को सदर थाना में दर्ज करवाई गई है। प्राथमिकी लापता नाबालिग लड़के के पिता मोहम्मद शमशेर हुसैन के बयान पर दर्ज करवाई गई है। दर्ज प्राथमिकी के अनुसार उनका पुत्र छोटू हुसैन शनिवार से चूड़ीपट्टी चौक से लापता है। काफी खोजबीन के बाद भी वह नहीं मिल रहा है। किशनगंज सदर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष निसार अहमद ने बताया कि नाबालिग लड़के की बरामदगी के लिए खोजबीन की जा रही है। यह भी पढ़ें- संदिग्ध हाल में किशोरी लापता, केस यह भी पढ़ें- किशोरी बरामद, आरोपित को भेजा गया जेल
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.