नाबालिग लापता, प्राथमिकी
देवघर, मई 11 -- जसीडीह थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले से रहस्यमय परिस्थिति में एक नाबालिग लड़की के गायब होने का मामला सामने आया है। घटना को लेकर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पीड़िता के परिजनों ने आरोप लगाया है कि अपने संबंध में एक युवक के साथ पिछले दिनों से कुछ चक्कर चल रहा था । इसकी जानकारी मिलने पर परिजनों द्वारा दोनों को डांट-फटकार भी लगाई गई थी। बताया गया कि बीते बुधवार को घर में शादी समारोह होने के कारण सभी लोग व्यस्त थे। इसी दौरान नाबालिग अचानक घर से गायब हो गई। खोजबीन के दौरान आरोपी युवक भी घर से फरार पाया गया। यह भी पढ़ें- किशोरी को भगाने के आरोप में युवक सहित मां पर मुकदमा परिवारजनों ने आरोप लगाया है कि युवक शादी की नीयत से बहला-फुसलाकर लड़की को अपने साथ ले गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.