नई दिल्ली, दिसम्बर 6 -- दिल्ली में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। 5 नाबालिग लड़कों ने मिलकर एक हिस्ट्रीशीटर को मार डाला। उसकी लाश रेलवे ट्रैक से बरामद हुई। वह इन लड़कों को परेशान करता था और उनसे पैसे ऐंठता था। लड़कों ने बदला लेने की नीयत से उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने पांचों लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को दिल्ली के वज़ीराबाद औद्योगिक क्षेत्र में ट्रैफिक अंडरपास के पास रेलवे ट्रैक पर 35 साल के एक आदमी की लाश बरामद की गई। उसकी हत्या के सिलसिले में पांच किशोरों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को बताया कि मृतक एक हिस्ट्रीशीटर है। वह आरोपी किशोरों को परेशान करता था और उनसे जबरन वसूली करता था। आरोपी लड़के उससे बदला लेना चाहते थे। पुलिस ने बताया कि शुक्रवार रात सवा एक बजे एक पीसीआर कॉल मिली। बताया गया कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.