नाबालिग लड़के ने दस साल के बच्चे की गला दबाकर की हत्या, घर जाकर आराम से सोया
हिन्दुस्तान टीम, अक्टूबर 31 -- मुजफ्फरनगर/खतौली, हिटी। यूपी के मुजफ्फरनगर में रतनपुरी थाना क्षेत्र के सठेडी गांव में सनसनीखेज वारदात सामने आने पर पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दो दिनों से लापता दस साल के बच्चे की 15 साल के किशोर ने गला दबाकर हत्या कर दी। बच्चे का पता नहीं चलने पर परिजनों ने पड़ोस में रहने वाले किशोर पर शक जताया। पुलिस ने किशोर को पकड़ा तो उसने हत्या का खुलासा कर दिया। आरोपी किशोर ने बच्चे का शव नेशनल हाईवे 58 पर गन्ने के खेत से बरामद कराया। बच्चे के हाथ-पैर बंधे हुए थे, उसके गले में फंदा भी पड़ा था। गांव सठेडी निवासी जमशेद का दस वर्षीय बेटा अमन गांव के स्कूल में दूसरी कक्षा में पढ़ता था। 28 अक्तूबर की शाम करीब छह बजे घर से अमन लापता था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले किशोर ने अमन को गायब किया है। पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.