भागलपुर, मार्च 18 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग लड़के को खंभे में बांधकर पिटाई करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना सोमवार की देर रात की बतायी जा रही है। बताया जा रहा है कि नाबालिग लड़का गांव की एक नाबालिग लड़की से मिलने पहुंचा था। गांव के लोगों ने उसे वहां पकड़ा और खंभे में बांधकर पिटाई शुरू कर दी। कुछ लोगों ने इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। हालांकि इस वायरल वीडियो की पुष्टि हिन्दुस्तान समाचार पत्र नहीं करता है।वहीं कुछ ग्रामीणों ने बताया कि नबालिग लड़के एवं लड़की के बीच पहले से प्रेम प्रसंग था। जिस वक्त वह लड़की के घर पहुंचा था, पड़ोसी ने आसपास के लोगों को इकट्ठा कर लिया। भीड़ देख लड़का भागने की कोशिश करने लगा। लेकिन ग्रामीणों ने पकड़कर खंभे से बांध दिया। यह भी बताया जा रहा है क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.