रांची, मार्च 15 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। रांची के न्यू कॉलोनी जगन्नाथपुर का रहने वाला 16 साल का नाबालिग लड़का पंकज रविदार का अपहरण कर लिया गया है। इस संबंध में नाबालिग की मां ने जगन्नाथपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। नाबालिग की मां ने पुलिस को बताया कि छह मार्च को उनका पुत्र खेलने के लिए घर से निकला। देर शाम तक जब वह नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन की, मगर उसका कुछ पता नहीं चला। मां ने दावा किया है कि उनके पुत्र पंकज रविदास को अज्ञात लोगों ने बहला-फुसला कर अपने साथ ले भागा है। इसके बाद वह थाना पहुंची और मामला दर्ज कराया। पुलिस खोजबीन में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.