नाबालिग लड़की 12 घंटे में बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
मोतिहारी, अगस्त 7 -- हरसिद्धि,निज संवाददाता। हरसिद्धि थाना क्षेत्र से अगवा की गई एक नाबालिग लड़की को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 12 घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इस दौरान पुलिस ने अपहरण में शामिल दो युवकों को भी गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मठलोहियार गांव निवासी सत्यदेव महतो व रामपुकार महतो के रूप में की गई है। दोनों पर नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा करने का आरोप है। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर आवश्यक पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में हरसिद्धि थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि लड़की के पिता के आवेदन पर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी। शिकायत मिलते ही पुलिस हरकत में आई और त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी। बरामद लड़की को आवश्यक प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.