बुलंदशहर, अप्रैल 13 -- अपर सत्र न्यायाधीश स्पेशल पोक्सो ओमप्रकाश वर्मा तृतीय ने वर्ष 2023 में नगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त को 20 साल कैद की सजा सुनाई है। न्यायाधीश ने अभियुक्त पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया है। सोमवार को विशेष लोक अभियोजक सुनील शर्मा एवं वरूण कौशिक ने बताया कि वर्ष 2023 में नगर क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म की घटना हुई थी। 16 अक्तूबर 2023 को नगर कोतवाली में उक्त घटना के संबंध में वादी पक्ष द्वारा आरोपी जेम्स करोतिया पुत्र रामप्रकाश करोतिया निवासी आवास-विकास कालोनी प्रथम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई। बताया गया कि पीड़िता आरोपी के पास कराटे सीखना जाती थी। उसी दौरान आरोपी द्वारा पीड़िता के साथ घटना को अंजाम दिया गया। 24 नवंबर 2023 को पुलिस द्वारा न्यायालय में आरोप पत्र ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.