लखनऊ, नवम्बर 19 -- लखनऊ। गोमतीनगर थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने और दुष्कर्म के आरोपी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी अजीत पोखरा, सीतापुर का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार 30 जून 2025 को पीड़िता की मां ने थाने में तहरीर दी थी कि उसकी 15 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसलाकर एक युवक भगा ले गया है। मामले में थाना गोमतीनगर में पीड़िता की तहरीर पर पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू की गई थी। जांच के दौरान पीड़िता का बयान दर्ज किया गया,जिसमें उसने आरोपी पर दुष्कर्म का आरोप लगाया। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी रेलवे स्टेशन गोमतीनगर पर मौजूद है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को सुबह 6:30 बजे पकड़ लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.