रुडकी, मार्च 26 -- एक युवक घर से नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले गया और दुष्कर्म की घटना कर दी। पुलिस ने नाबालिग के पिता की तहरीर पर आरोपी युवक के खिलाफ दुष्कर्म, पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के एक ग्रामीण ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि बुधवार को उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर ही थी। इस बीच एक युवक उसे बहलाफुसलाकर घर से पास एक सुनसान जगह पर ले गया। आरोप है कि आरोपी ने नाबालिग से दुष्कर्म की घटना को अंजाम दे दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...