प्रयागराज, जून 22 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। पूरामुफ्ती थानाक्षेत्र के एक गांव की किशोरी के साथ दुष्कर्म और विरोध करने पर सिगरेट से जलाने का मामला सामने आया। आरोप है कि गांव का युवक देर रात लड़की को सोते समय उठाकर ले गया और दुष्कर्म के बाद घर के बाहर छोड़कर फरार हो गया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस ने आरोपी मुशर्रफ को रविवार देर रात मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों पैर में गोली लगने से घायल मुशर्रफ को अस्पताल में भर्ती कराया गया। यह भी पढ़ें- किशोरी से किया दुराचार, शरीर पर दागा सिगरेटपुलिस की कार्रवाई पुलिस के अनुसार, पान विक्रेता ने तहरीर देते हुए गांव के मुशर्रफ और उसके तीन अज्ञात साथियों पर 14 जून की देर रात करीब 11 बजे पड़ोसी के घर के पीछे से आरोपी दाखिल होने और 14 वर्षीय बेटी को सोते समय मुंह दबाकर उठा ले जाने का आरोप लगाया। आर...