जामताड़ा, अप्रैल 25 -- मिहिजाम, प्रतिनिधि। नाबालिग लड़की के साथ घर में घुसकर छेड़छाड़ करने के आरोप में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी रंजय यादव को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना विगत 18 अप्रैल की रात की बताई जा रही है। बताया जाता है कि पीड़िता के घर के अन्य सदस्य किसी निजी काम से बिहार गए हुए थे। जिसका फायदा उठाकर आरोपी रंजय यादव जबरन उसके घर में घुस गया। घर में युवती को अकेला पाकर उसने उसके साथ अश्लील हरकतें और छेड़छाड़ की। परिजनों के लौटने और शिकायत दर्ज होने के बाद मिहिजाम पुलिस तुरंत हरकत में आई। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी प्रदीप राणा के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी कर आरोपी को धर दबोचा। वहीं आरोपी रंजय यादव को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को पोक्सो एक्ट और अन्य सुसंगत धाराओं के तह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.